Home Crime करोड़ों के खाद घोटाले को दबाने के लिए अभी भी रिकार्ड में बताया जा रहा खाद, मंत्री के घोटाले में शामिल होने से डाला जा रहा पर्दा, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्यामलाल जोकचन्द्र का आरोप

करोड़ों के खाद घोटाले को दबाने के लिए अभी भी रिकार्ड में बताया जा रहा खाद, मंत्री के घोटाले में शामिल होने से डाला जा रहा पर्दा, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्यामलाल जोकचन्द्र का आरोप

0
करोड़ों के खाद घोटाले को दबाने के लिए अभी भी रिकार्ड में बताया जा रहा खाद, मंत्री के घोटाले में शामिल होने से डाला जा रहा पर्दा, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्यामलाल जोकचन्द्र का आरोप

पिपलिया स्टेशन (निप्र)। दो साल पूर्व जिले में हुए खाद घोटाले के मामले को दबाकर पर्दा डाल दिया, लेकिन अभी तक किसान उसकी सजा भुगत रहे है। किसानों को खाद की जरुरत है, लेकिन फिर भी उन्हें यूरिया नही मिल रहा है, वे दर-दर भटकने को मजबूर है। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्यामलाल जोकचन्द्र ने आरोप लगाया खाद घोटालेबाज ने मंत्री से सांठ-गांठ कर करोड़ों रुपए रिश्वत के बांट दिए व घोटाले को दबा दिया था। घोटाले का केस तो बना दिया था, लेकिन खाद अभी तक बरामद नही किया। मंदसौर के विधायक यशपालसिंह सिसोदिया ने विधानसभा में तक मामला उठाया और सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदोरिया से पूछा कि मंदसौर खाद घोटाले में अभी तक क्या कार्रवाई हुई है ? सहकारिता मंत्री का जवाब था कि इसमें प्रबंधकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है और घोटाले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन भी किया गया है जिसको 3 महीने में रिपोर्ट देना होगी। लेकिन दो साल हो गए, अभी तक न तो कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक हुई न ही अन्य दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हुई। जोकचन्द्र ने बताया सबसे अहम सवाल यह है कि बिना अनुबंध के ही ट्रांसपोर्टर आरोपी कमल उर्फ टोनू तिवारी खाद का परिवहन कर रहा था जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक की होती है, लेकिन महाप्रबंधक के खिलाफ अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई। जिन 16 सोसायटी में खाद घोटाला हुआ है उनके प्रबंधकों पर अभी कोई एफ आई आर दर्ज नहीं हुई है। सहकारिता का ऑडिट विभाग जिसकी जिम्मेदारी होती है कि वह ऑडिट करें और घोटाले को पकड़े। लेकिन 2 साल से सहकारिता का ऑडिट विभाग क्या जांच कर रहा था और क्या आडिट कर रहा था, उनके खिलाफ भी अभी तक एफआईआर नहीं हुई है। इसके अलावा इसमें कई सफेदपोश लोग भी इसमें शामिल है। घोटाले में मंत्री के शामिल होने के कारण कोई भी कार्रवाई करने का साहस नही जुटा पा रहा है। जोकचन्द्र ने आगे बताया दो वर्ष पूर्व खाद घोटालेबाज ने वेयर हाउस से खाद उठा लिया व खाद सोसायटियों तक नही पहंुचाया, करीब 10 से 15 करोड़ का खाद घोटाला हुआ, लेकिन सांठ-गांठ कर पूरे मामले को दबा दिया। मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों को जेल में डाला जाना आवश्यक है, लेकिन इस बीच खाद घोटाले का आरोपी भाजपा में शामिल हो गया और पत्नी को भाजपा के टिकट पर पार्षद बनाकर सारे पाप धो लिए। जोकचन्द्र ने बताया जिले में खाद संकट चल रहा है, करीब 100 केन्द्र पर यूरिया उपलब्ध नही है, लेकिन खाद घोटाले को दबाने के लिए कृषि विभाग ने कागजी रिकार्ड में करीब 6 हजार मेट्रिक टन यूरिया दर्शा रखा है, लेकिन धरातल कुछ भी नही है, किसान दर-दर भटक रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here