नीमच।नगरीय निकाय चुनाव के नजदीक आते ही चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है। गुरुवार को कांग्रेस के सभी वार्ड पार्षद के उम्मीदवारों ने कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर दी है। इस बीच वार्ड नंबर 16 से समाजसेवी भूरा कुरेशी की बहन भूरी बी पति अब्दुल वाहिद ने दावेदारी की है। समाजसेवी भूरा कुरेशी गुरुवार को अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पहुंचे और पदाधिकारियों को फार्म जमा कराया। उल्लेखनीय है कि भूरा कुरेशी समाज सेवा के कार्यों में हमेशा आगे रहते हैं, और अपने वार्ड सहित आसपास के क्षेत्र में भी अच्छी पकड़ रखते हैं। उनकी बहन ने वार्ड नंबर 16 से पार्षद पद के लिए दावेदारी की है। जिस के बाद उनके समर्थकों में आगामी चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।