नीमच। नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव से पहले नीमच जिले में प्रशासनिक सर्जरी का सिलसिला जारी है। इसी बीच राज्य शासन ने नगर पालिका परिषद में पदस्थ अधिकारियों को इधर से उधर किया है। शासन ने जो सूची जारी की है,उसके मुताबिक़ नीमच नगर पालिका परिषद के सीएमओं सी.पी. रॉय को नीमच से विदिश भेजा गया है। वहीं इनके स्थान पर अब पिपलियामंडी नगर परिषद सीएमओ गरिमा पाटीदार पदभार ग्रहण करेंगी।