Home Politics वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्यों की एंट्री सरकार की नीयत पर खड़े करती है गंभीर सवाल” — हारुन रशीद कुरैशी

वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्यों की एंट्री सरकार की नीयत पर खड़े करती है गंभीर सवाल” — हारुन रशीद कुरैशी

0
वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्यों की एंट्री सरकार की नीयत पर खड़े करती है गंभीर सवाल” — हारुन रशीद कुरैशी

नीमच! मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार द्वारा वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन कर उसमें पहली बार दो हिन्दू सदस्यों (मनोज मालपानी और अनिमेष भार्गव) को नियुक्त करने के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इस संबंध में समाज सेवी व पूर्व पार्षद हारुन रशीद कुरैशी ने एक प्रेस बयान जारी कर सरकार की “नियुक्ति” और उसकी असली “नियत” के बीच के बुनियादी अंतर को उजागर किया है।
श्री कुरैशी ने कहा कि वक्फ (संशोधन) कानून के नाम पर की गई यह ‘नियुक्ति’ वास्तव में मुस्लिम समुदाय के धार्मिक अधिकारों और स्वायत्तता में सीधे हस्तक्षेप की ‘नियत’ को दर्शाती है। वक्फ पूरी तरह से एक धार्मिक और अहस्तांतरित (दान) व्यवस्था है, जो इस्लामी शरिया और अकीदे (आस्था) के तहत काम करती है। इसमें गैर-मुस्लिमों को शामिल करना इसके मूल स्वरूप को बदलना है।
उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सरकार इसी तरह की ‘पारदर्शिता’ और ‘समावेशिता’ की नीति अन्य धार्मिक ट्रस्टों जैसे—देवस्थानम बोर्ड, तिरुपति देवस्थानम, या सिखों की शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) में भी लागू करेगी? क्या वहां किसी मुस्लिम या अन्य अल्पसंख्यक सदस्य की नियुक्ति की जा सकती है? अगर नहीं, तो केवल वक्फ बोर्ड को ही निशाना क्यों बनाया जा रहा है?
प्रेस विज्ञप्ति के जरिए आरोप लगाया गया है कि सरकार की नियत वक्फ संपत्तियों का प्रबंधन सुधारना नहीं, बल्कि उन पर अपना प्रशासनिक नियंत्रण स्थापित करना है। वक्फ संपत्तियां मुसलमानों द्वारा खुदा की राह में दान की गई निजी संपत्तियां हैं, न कि सरकारी जमीनें।
“वक्फ बोर्ड में की गई इन नियुक्तियों से सरकार की यह नियत साफ दिखाई देती है कि वह स्वायत्त धार्मिक संस्थाओं के संचालन तंत्र को राजनीतिक रूप से प्रभावित करना चाहती है। यह कदम समुदाय के संवैधानिक और धार्मिक अधिकारों पर सीधा कुठाराघात है।”
हारुन रशीद कुरैशी ने मध्य प्रदेश शासन से मांग की है कि वह इस पुनर्गठन पर पुनर्विचार करे और मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाओं तथा वक्फ के मूल सिद्धांतों का सम्मान करते हुए इस फैसले को वापस ले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here