मंदसौर – शहर कांग्रेस मन्दसौर द्वारा लगातार घोटालेबाज़ शिवराज सरकार के खिलाफ बूथ स्तर पर जन जागरण आयोजन किया जा रहे हैं । इसी कड़ी में रामटेकरी मंडलम में सरकार द्वारा पिछले अठारह वर्षो में किए गए घोटालों को जनता तक पहुंचा कर जन विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। यह आयोजन शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राघवेन्द्रसिंह तोमर के नेतृत्व में सभी मण्डलम अध्यक्षगणों के साथ किया जा रहा है । जनजागरण अभियान के दौरान घोटालेबाज भाजपा की दमनकारी सरकार द्वारा पोषण आहार घोटाला, मिड डे मील घोटाला, आंगनवाड़ी घोटाला, नल जल घोटाला, सर्व शिक्षा अभियान घोटाला, गणवेश घोटाला, पटवारी भर्ती घोटाला व्यापम घोटाला, नर्सिंग घोटाला, बिजली घोटाला, आरटीओ घोटाला, चेक पोस्ट घोटाला, जल जीवन मिशन घोटाला ,शराब घोटाला, अवैध खनन घोटाला, महाकाल लोक घोटाले सहित सैकड़ों योजनाओं में अरबों रुपयों के घोटाले वर्तमान शिवराज सरकार द्वारा किए गए जो जनता के साथ सीधा सीधा छल है।
शिवराज ने प्रदेश को 18 साल में कर्ज में डूबो दिया । प्रदेश में किसान ,युवा, मजदूर व व्यापारी त्रस्त है।पंचायत से लेकर मंत्रालय तक कमीशन की व्यवस्था बनी हुई है बिना भ्रष्टाचार के कोई कार्य संभव नहीं ।
इसी प्रकार मन्दसौर नगर में शिवना शुद्दिकरण के नाम पर घोटाला,सहस्त्र शिवलिंग निर्माण में घोटाला,महा घंटा अभियान में घोटाला,तेलिया तालाब में घोटाला,सड़कों के निर्माण में घोटाला,नामान्तरण में घोटाला सहित भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है ।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन जैन पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातडिया ,विधानसभा पूर्व प्रत्याशी महेंद्र सिंह गुर्जर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ शेख, युवक कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सोमिल नाहटा ,प्रदेश प्रतिनिधि मनजीत सिंह टूटेजा, जिला पंचायत सदस्य दीपक सिंह चौहान जिला कांग्रेस पदाधिकारी गण सर्वश्री डॉ प्रीति पाल सिंह राणा , सुरेंद्र कुमावत ,अजय लोढ़ा आदित्य पाटील ,राजेश फरक्या,निर्मल बसेर, इंस्टा भाछावत, बबीता सिंह तोमर, विजय सिंह सिसोदिया, आसिफ छिपा ,राजनारायण लाड़,कमलेश सोनी, निर्विकार रातडिया दिनेश कल्याणी कैलाश मनवानी ,सुनील बसेर,मुकेश पाटीदार, हेमंत शर्मा, युसूफ गोविंद सुर रूपल संचेती, कुसुम विश्वकर्मा, रीना बसेर ,सोनिया जैन ,हर ब्लॉक कार्यवाहक अध्यक्ष सलीम खान , अशांशु संचेती ,शहर ब्लॉक पदाधिकारी गण सर्वश्री, अमित छाबड़ा शैलेंद्र गोस्वामी ,श्रीद पांडे, प्रणय धाकड़, भंवर लाल कुमावत दुर्गेश शर्मा अकरम खान में,मंडलम अध्यक्ष गण में सर्वश्री दशरथ सिंह राठौड़( डियर), पंकज जोशी,वकार खान, शुभम कुमावत विश्वनाथ सोनी ,सेक्टर अध्यक्ष राजेश खींची, दुर्गेश शर्मा ,आबिद मेव, कचरमल जटिया, दीपक बसेर, जितेंद्र गाजवा, सतीश भावनानी ,लोकेश रावत नवीन शर्मा पंकज सतीदासानी ,रमेश कुमावत आदि इस अवसर पर उपस्थित थे l
कार्यक्रम का संचालन शहर ब्लॉक संगठन मंत्री अभिषेक जैन ने किया व अंत में सभी का आभार रामटेकरी मंडलम के अध्यक्ष नितेश सतीदासानी ने माना l
कार्यक्रम के अंत में रामटेकरी चौराहा परशुराम द्वार के नीचे उज्जैन में दुष्कर्म से पीड़ित बालिका के शीघ्र स्वस्थ्य होने के लिए कैंडल जलाकर मंत्रोचार के साथ प्रार्थना की गई ।
दिनांक 1 अक्टूबर 2023 रविवार को शाम 6 बजे किटियानी मंडलम में जनता कॉलोनी बजाज शोरूम से जन जागरण अभियान की शुरुआत होगी l
उक्त जानकारी शहर ब्लॉक कांग्रेस मीडिया प्रभारी वकार खान व योगेन्द्र गौर ने दी l