नीमच। ज़िले के रामपुरा स्थित मदारबाग में एसडीपीआई नगर कमेटी द्वारा ईद मिलादुन्नबी के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शनिवार 30 सितंबर को हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर कमेटी अध्यक्ष साजिद बाबर द्वारा की गई।
प्रोग्राम में जिला अध्यक्ष इमरान हुसैन (सोनी),जिला उपाध्यक्ष जाकिर रंगरेज जिला महासचिव जफर शाह, एसडब्लूसी मेंबर सलीम अंसारी उपाध्यक्ष आशिक बैग सचिव आसिफ शेख एवम राजिक अली, इमरान खान(अड्डू), कय्यूम पठान, हाफिज असलम रजा, शहर काजी शराफत हुसैन रिजवी,अरमान रंगरेज, आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सलीम अंसारी ने बच्चो को शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की हिदायत दी। वहीं हाफिज असलम रजा ने अपने संबोधन में शिक्षा की महत्ता बताई। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल नोकरी पाने का जरिया नहीं होना चाहिए बल्कि शिक्षा के बगैर इंसान अधूरा है। कार्यक्रम के अंत में कुरान मुकम्मल करने वाले और स्कूल-कॉलेज में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान करीब 100 छात्रों का शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया।