Home Politics बेतूल में नाबालिक के साथ दुष्कर्म को लेकर जताया आक्रोशमहिला कांग्रेस ने एसपी ऑफिस में सौंपा ज्ञापनआरोपी भाजपा नेता रमेश गुल्हाने को फांसी देने की मांग

बेतूल में नाबालिक के साथ दुष्कर्म को लेकर जताया आक्रोशमहिला कांग्रेस ने एसपी ऑफिस में सौंपा ज्ञापनआरोपी भाजपा नेता रमेश गुल्हाने को फांसी देने की मांग

0
बेतूल में नाबालिक के साथ दुष्कर्म को लेकर जताया आक्रोशमहिला कांग्रेस ने एसपी ऑफिस में सौंपा ज्ञापनआरोपी भाजपा नेता रमेश गुल्हाने को फांसी देने की मांग

मध्यप्रदेश के बैतुल शहर में 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ भाजपा नेता रमेश गुल्हाने द्वारा किये गये बलात्कार में अपराधी को फाँसी देने एवं उसकी सम्पत्ति राजसात करने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन कर एसपी ऑफिस में ज्ञापन सौंपा। इस घटना के खिलाफ महिलाओं ने एसपी ऑफिस के बाहर जमकर प्रदर्शन भी किया। महिला जिला कांग्रेस स्नेहलता शर्मा ने बताया कि
मध्य प्रदेश के बैतुल शहर में भाजपा नेता रमेश गुलहाने के द्वारा एक 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी व बर्बरतापूर्वक किये गये बलात्कार से देश की सभी मातृशक्ति बहुत आघात हैं। इसके साथ अपने आपको देश में असुरक्षित महसूस होने पर विवश होना पड़ रहा है। महिला कांग्रेस उक्त आरोपी भाजपा नेता रमेश गुलहाने को फाँसी की सजा दिलवाई जाने के साथ साथ उसकी सम्पत्ति राजसात करने की मांग करती है।जिससे देश की महिलाएं अपने आपको सुरक्षित महसूस कर सकें व आम जनता का कानून व्यवस्था पर विश्वास बना रहे। इस मौके पर महिला कांग्रेस के कई महिलाएं मौजूद थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here