Home Local राष्ट्रीय युवा दिवस पर पीजी कॉलेज में होगा भव्य आयोजनप्रखर वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ का होगा उद्बोधनकार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न

राष्ट्रीय युवा दिवस पर पीजी कॉलेज में होगा भव्य आयोजनप्रखर वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ का होगा उद्बोधनकार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न

0
राष्ट्रीय युवा दिवस पर पीजी कॉलेज में होगा भव्य आयोजनप्रखर वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ का होगा उद्बोधनकार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न

स्वामी विवेकानंद जयंति राष्ट्रीय युवा दिवस ” के अवसर पर राष्ट्रीय चिंतक एवं प्रखर वक्ता पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ द्वारा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर प्रेरक उद्बोधन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम पूर्व छात्र संगठन और भारत विकास परिषद् द्वारा 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय मैं 11 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम को लेकर शनिवार को महाविद्यालय में सभी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम को व्यापक रूप देने पर चर्चा की गई।इस अवसर पर निमंत्रण पत्रिकाए और पोस्टर का विमोचन भी किया गया। बैठक में महाविद्यालय प्राचार्य वीके जैन, पूर्व छात्र संगठन अध्यक्ष विश्व देव शर्मा, राकेश पप्पू जैन, महेंद्र भटनागर, लोकेश चांगल, हेमंत हरित सहित कई जिम्मेदार नागरिक मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here