मंदसौर जिले की सीतामऊ तहसील के ग्राम पंचायत राजनगर ईशाकपुर में पिछले दिनों से हो रही बारिश में ग्राम ईशाकपुर बालाजी में मांगीलाल कुमावत का मकान गिर गया था जिसके बाद मांगीलाल को किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष नार सिंह सिसोदिया, पूर्व सरपंच घनश्याम कुमावत ने जाकर शासकीय माध्यमिक विद्यालय रेन बसेर की व्यवस्था करवाई और खाने की व्यवस्था करवाई जिसमें सचिव और पटवारी को लाकर सर्वे करवाया गया इस दौरान पिछड़ा मोर्चा मंडल मीडिया प्रभारी हरीश कुमावत, गणपत धनगर, समरस सेंन, मांगीलाल धनगर, रामनारायण दिनेश सूर्यवंशी, गंगाधर जी शर्मा, रामप्रसाद जी पटेल, गोवर्धन कुमावत मौजूद थे