नीमच। नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी शिकस्त के बाद नीमच मंदसौर ज़िले के प्रभारी भी बदल दिए गए हैं। रविवार को कमलनाथ ने अपने सिपाही को नीमच ज़िले का प्रभारी बनाकर भेजा था। इस दौरान मिशन 2023 को लेकर मुजीब कुरैशी ने नीमच के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं से चर्चा की। कांग्रेस के बागी हुए नेता भूरा कुरैशी ने भी ज़िला प्रभारी से मुलाक़ात कर शहर की राजनीति के संबंध में अहम जानकारी दी.भूरा कुरैशी ने कहा कि पार्टी अपने सक्रिय और वफादार कार्यकर्ताओं को नज़रंदाज़ करती है। इस दौरान उन्होंने बिकने वाले 5 कांग्रेसी पार्षदों की भी गुप्त जानकारी श्री कुरैशी को दी है। जिसे लेकर वो वह भोपाल पहुंच चुके हैं। जल्द ही कांग्रेस दगाबाज़ों पर कार्यवाही कर सकती है।