एक्स सीएम के ट्वीट के जवाब में विधायक ने कांग्रेस के लीडर पर तंज़ कसा है। विधायक ने अमरता का वरदान मांगने की बात पूर्व मुख्यमंत्री के ट्वीट पर कही.दरअसल एमपी के सीएम रह चुके दिग्गी राजा ने अपनी जिंदगी में राहुल गांधी को पीएम बना देखने की आरज़ू का इज़हार किया है। जिसके बाद ही नीमच विधायक ने इस ट्वीट का जवाब तंजि़या अंदाज में दिया.
नीमच। मध्यप्रदेश में देर-सेवर ही सही लेकिन इलेक्शन का बिगुल बज चुका है। त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव को लेकर दावेदारी और नाम वापसी का सिलसिला जारी है। वहीं इस चुनावी दौर में राजनेता एक दूसरे की चुटकी लेने में कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने उनके ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा “मैं चाहता हूं कि मेरी मृत्यु राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने के बाद हो”.
इधर एक्स सीएम के इस ट्वीट के बाद नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि “लगता है दिग्विजय_28 अपने लिए अमरता का वरदान मांग रहे हैं “। अगर एमएलए के इस ट्वीट को ब-गौर समझा जाए , तो इसका मतलब है कि राहुल गांधी कभी पीएम नहीं बन सकते. खैर इसका फैसला भी लोकसभा इलेक्शन के बाद हो ही जाएगा। फिलहाल विधायक का यह ट्वीट सुर्खियां बटोर रहा है। अब देखना यह होगा कि कांग्रेस पार्टी विधायक दिलीप सिंह परिहार के ट्वीट पर अपनी क्या प्रतिक्रिया देती है।