Home Crime नीमच की सड़कों पर उतरे मुस्लिम युवा,पुलिस ने लिया एक्शन,पैगम्बर-ए- इस्लाम पर आपत्तिजनक कॉमेंट से जुड़ा मामला

नीमच की सड़कों पर उतरे मुस्लिम युवा,पुलिस ने लिया एक्शन,पैगम्बर-ए- इस्लाम पर आपत्तिजनक कॉमेंट से जुड़ा मामला

0
नीमच की सड़कों पर उतरे मुस्लिम युवा,पुलिस ने लिया एक्शन,पैगम्बर-ए- इस्लाम पर आपत्तिजनक कॉमेंट से जुड़ा मामला

नीमच। भाजपा से निष्कासित नूपुर शर्मा के बयान को लेकर विरोध का सिलसिला जारी है। देश भर में जारी प्रदर्शन के बाद नीमच में भी शनिवार को मुस्लिम युवकों ने आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान नूपुर शर्मा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए फव्वारा चौक से रैली निकाली गई। वहीं पुलिस ने पहले तो समझाने का प्रयास किया,लेकिन जब इससे बात नहीं बनी तो पुलिस एक्शन मोड में आई और धारा 144 का उलंघन करने वालों लोगों को हिरासत में लेना शुरू किया। इस दौरान कई लोग मौके से भाग निकले वहीं कई को पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस हिरासत में करीब 7 लोग हैं। फिलहाल कार्यवाही जारी है।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों इस्लाम धर्म के पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब पर लाइव डिबेट के दौरान आपत्तिजनक कॉमेंट किया था। जिसको लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन का दौर ज़ारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here