नीमच।जनपद पंचायत जावद व्दारा शासन निर्देशानुसार एक से 5 मार्च 2022 तक जनसहयोग से वृक्षारोपण के लिए अंकुर अभियान की शुरूआत की गई है। इसके तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत को 250 पौधे लगाने का लक्ष्य प्रदान किया गया है। इसी क्रम में मंगलवार को जनपद परिसर जावद में सांसद श्री सुधीर गुप्ता, जनपद प्रधान श्रीमती सुगनादेवी पूरन अहीर, श्री मुकेश चौपडा एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनपद स्टाफ व्दारा 51 पौधे लगाए गए है। जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश धार्वे ने सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों से इस पॉच दिवसीय अभियान के तहत पौधा रोपण कर, वायुदूत एप पर पौधा रोपण के फोटो अपलोड करने की अपील की है।