नीमच।युक्रेन और रूस के दरमियान जारी जंग में कई हिन्दोस्तानी छात्र फंसे हुए हैं. जिनकी भारत वापसी की मांग बराबर की जा रही है.सोमवार को कलेक्टर मयंक अग्रवाल के नाम एक ज्ञापन यादव महासभा ने सौंपा.यादव समाज ने मांग की है कि यादव समाज की होनहार बेटी लुभाषी पिता स्वर्गीय बी.के.अंब युक्रेन में एमबीबीएस की द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। वर्ष 2019 से वह युक्रेन में अध्ययरनरत हैं।रूस-युक्रेन में चल रहे युद्ध के दौरान वह युक्रेन में फंस गई है और सुरक्षित वतन आना मुश्किल हो रहा है बालिका जैसे-तैसे अपने हिंदुस्तानी विद्यार्थी साथियों के साथ पौलेंड बॉर्डर तक पहुंच चुकी है लेकिन अभी तक भारत वापसी नहीं हो पाई हैं बिटिया लुभाषी के युक्रेन-पौलेंड में फंसने से नीमच में रह रहे परिजन चितिंत हैं। ज्ञापन में मांग कि गई है कि यादव समाज की होनहार बिटिया लुभांशी पिता स्वर्गीय बी.के.अंब को सुरक्षित वतन वापस लाने के प्रयास तेज किए जाएं, जिससे की हमारी बिटिया अपने घर लौट सके।