Home Politics चार साल से संजीत नाका क्षेत्र के नागरिक परेशान, फिलहाल पुनः कार्य चालु होने से पूर्व रेल्वे फाटक पर आवागमन शुरू हो

चार साल से संजीत नाका क्षेत्र के नागरिक परेशान, फिलहाल पुनः कार्य चालु होने से पूर्व रेल्वे फाटक पर आवागमन शुरू हो

0
चार साल से संजीत नाका क्षेत्र के नागरिक परेशान, फिलहाल पुनः कार्य चालु होने से पूर्व रेल्वे फाटक पर आवागमन शुरू हो

मंदसौर। समय पर विकास योजनाएॅ अगर पुरी नही होेती है तो योजनाओ की लागत न केवल बढ जाती है बल्कि लंबित योजनाओं के कारण आम नागरिको को बडी परेशानी का सामना करना पडता है। लगभग चार सालो से संजीत नाका क्षेत्र के नागरिक स्नेह नगर रेल्वे फाटक पर ओवरब्रीज निर्माण के कारण परेशानियो का सामना कर रहे है। पिछले दिनों ठेकेदार द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने पर ठेका निरस्ती की कार्यवाही की खबर सामने आयी है किन्तु नवीन प्रक्रिया एवं टेंडर विज्ञप्ति के पूर्व आम नागरिको के हित में फिलहाल रेल्वे फाटक पुनः चालु करते हुये आम नागरिको को सुविधा दी जाना चाहिये।
यह बात जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुरेश भाटी ने कही। उन्होनें कहा कि क्षेत्रवासियो को उम्मीद थी कि संजीत नाका क्षेत्र में ओवरब्रीज का निर्माण होने के उपरांत क्षेत्रवासियो के साथ- साथ आम नागरिको को भी लाभ होगा किन्तु उदासीन ठेकेदार एवं सेतु विकास निगम के अधिकारियो के बीच खिंचतान के चलते ओवरब्रीज का निर्माण कार्य चार साल बीत जाने के बाद भी पुरा नही हो सका। उन्होेने पिछले दिनो प्रादेशिक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर का हवाला देते हुये कहा कि सेतु विकास निगम ठेकेदार की लापरवाही के चलते नवीन टेंडर प्रक्रिया करने जा रहा है जो उचित है किन्तु लगभग दो सालो से कार्य बंद होने एवं नवीन प्रक्रिया में देरी की संभावना के चलते फिलहाल रेल्वे फाटक पर पुनः आवागमन शुरू किया जाना चाहिये। उन्होनें इस संदर्भ मे कलेक्टर श्री गौतमसिंह एवं रेल्वे रतलाम मंडल डीआरएम से जनहित में रेल्वे फाटक पर आवागमन शुरू करने की मांग करते हुये कहा कि आम नागरिक बडी पीडा छेल रहे है, यह पीडा आने वाले समय में भी छेलना है किन्तू जब तक टेंडर प्रकिया एवं कार्य चालू नही हो जाये तब तक आम नागरिको को राहत देेते हुये स्नेह नगर फाटक पर आवागमन शुरू किया जाना चाहिये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here