नीमच। एक तरफ जहां बेईमानी चालबाज़ी का दौर जारी है। वहीं कई लोग ईमानदारी का परिचय देकर अच्छाई की हिफाज़त कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मंगलवार को सामने आया। जहां नीमच शहर के चौरड़िया हॉस्पिटल के बाहर बाइक स्टेंड पर कार्यरत मुस्तफा अली ड्यूटी पर तैनात थे। तभी सुबह एक महिला अपनी स्कूटी को हॉस्पिटल के बाहर खड़ा कर ऊपर भर्ती परिजन से मिलने चली गई। जलदबाजी में महिला का मोबाइल फोन स्कूटी में ही रह गया। कुछ देर बाद स्कूटी में आगे रखे मोबाइल की घंटी सुनाई दी. जिस पर मुस्तफा अली ने देखा कि स्कूटी में आगे मोबाइल रखा है। जिस पर मुस्तफा अली ने मोबाइल लिया और
अस्पताल में इसके मालिक की तलाश शुरू की। इधर कुछ देर बाद अस्पताल में मिलने आई महिला घबराती हुई साइकिल स्टेण्ड पहुची और मुस्तफा अली को पूरी बात बताकर मोबाइल के बारे में पूछा। इधर मुस्तफा ने महिला से मोबाइल की पहचान बताने को कहा,और फिर मोबाइल महिला के सुपुर्द कर दिया। बताया जा रहा है कि मोबाइल की कीमत लगभग 35 हजार रुपए है। जिसके बाद महिला नगर पालिका में कार्यरत कुसुमलता शर्मा ने मुस्तफा अली को धन्यवाद दिया।