Home Politics एक्स सीएम दिग्गी राजा का कांग्रेस से इस्तीफा?, फोटो वायरल होते ही मच गया हड़कंप,अब सोशल प्लेटफार्म एक्स पर किया बड़ा खुलासा

एक्स सीएम दिग्गी राजा का कांग्रेस से इस्तीफा?, फोटो वायरल होते ही मच गया हड़कंप,अब सोशल प्लेटफार्म एक्स पर किया बड़ा खुलासा

0
एक्स सीएम दिग्गी राजा का कांग्रेस से इस्तीफा?, फोटो वायरल होते ही मच गया हड़कंप,अब सोशल प्लेटफार्म एक्स पर किया बड़ा खुलासा

नीमच। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का इस्तीफा वायरल होते ही पार्टी में हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर तरह तरह को खबरें वायरल होने लगी। दरअसल कांग्रेस ने आज अपने विधानसभा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी। जिसके बाद से स्थानीय स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ता नाखुश नज़र आ रहे हैं। इतना ही नहीं बगावती सुर भी अलापे जा रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर दिग्विजय सिंह का कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा वायरल हो गया। जिसके बाद दिग्विजय सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल ऐप एक्स पर लिखा कि बीजेपी झूठ बोलने में माहिर है। मैं कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुआ था। और अंत तक कांग्रेसी रहूंगा। सिंह के इस बयान ने यह साफ कर दिया है कि सोशल मीडिया पर वायरल यह इस्तीफा फर्ज़ी है। उन्होंने इसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की बात भी लिखी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here