
इंदौर।(डेस्क)। अदालत किसी मुक़दमे पर अपना फैसला देती है,तो यह निर्णय मानना सबके लिए आवश्यक(बंधकारी) है। लेकिन उज्जैन पुलिस सुप्रीम कोर्ट यानी शीर्ष अदालत के फैसले की भी कोई अहमियत नहीं समझती, इतना ही नहीं कोर्ट के फैसले की खुले आम अवमानना की जा रही है। जानकारी के मुताबिक़ उज्जैन के नीलगंगा पुलिस स्टेशन में दहेज प्रताड़ना और हत्या का मामला दर्ज हुआ था। जिस में मोहित राजपूत एवं उसके परिवार वालो को आरोपी बनाया गया था। उक्त मामले में मोहित के वकील गगन बजाड़ के द्वारा परिवार के अन्य सदस्यों (माता-पिता, भाई-भाभी) की अग्रिम जमानत उच्च न्यायालय से करवाई जा चुकी है एवं मोहित की जमानत के लिए शीर्ष अदालत का रुख किया। जहां कोर्ट ने फरियादी मोहित के साथ किसी प्रकार की दुर्भावना पूर्ण कार्यवाही नहीं किए जाने के निर्देश पुलिस को दिए गए। वहीं आरोपी और उसके परिवार को भी जांच में सहयोग के निर्देश दिए गए थे।
फरियादी के वकील गगन बजाड़ ने बताया कि, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद नीलगांगा पुलिस थाने के टी.आई. और उनकी टीम ने सोमवार दिनांक 09-10-2023 को अल-सुबह मोहित के इंदौर स्थित घर बिना किसी पूर्व सुचना के पहुंचकर बलपूर्वक कार्यवाही की। इतना ही नहीं घर में घुसकर परिवार से मारपीट भी की गई। जिसके बाद पुलिस ने इंदौर के बाणगंगा थाने में उक्त परिवार के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज करवाया। इधर मोहित के बड़े भाई अमित ने बताया कि किस तरह पुलिस उसके घर में घुसी और उसके व उसके परिवार के साथ सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद मारपीट की गई; पूरा घटनाक्रम घर में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरा में रिकॉर्ड हो गया है। इस पूरे मामले की शिकायत डीजी पुलिस से की गई है।