Home Local शेख सैय्यद मुगल पठान समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 11 जनवरी को, टाउन हॉल में होगा आयोजन

शेख सैय्यद मुगल पठान समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 11 जनवरी को, टाउन हॉल में होगा आयोजन

0
शेख सैय्यद मुगल पठान समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 11 जनवरी को, टाउन हॉल में होगा आयोजन

नीमच। समाज के शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास को मज़बूत बनाने के उद्देश्य से शेख सैय्यद मुगल पठान कमेटी, नीमच द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं समाज के गौरव बढ़ाने वाले व्यक्तियों के सम्मान हेतु भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम 11 जनवरी को सुबह 10:30 बजे टाउन हॉल स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित होगा।समारोह में विशेष रूप से शाहीन इंस्टिट्यूट, बीदर कर्नाटक के अध्यक्ष अब्दुल कादिर एवं आरएनटी कॉलेज, कपासन के अध्यक्ष डॉ. वसीम खान बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। दोनों अतिथि विद्यार्थियों को करियर,शिक्षा एवं जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरक मार्गदर्शन और मोटिवेशन प्रदान करेंगे।

अध्यक्ष हाजी ज़ाहिद खान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतिभा सम्मान समारोह में कक्षा 10वीं, 11वीं एवं 12वीं में फर्स्ट डिवीज़न से उत्तीर्ण होने वाले मुस्लिम समाज के सभी वर्गों के विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही समाज में डॉक्टर, इंजीनियर, हाफ़िज़, आलिम, बॉडीबिल्डिंग एवं विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज का नाम रोशन करने वाले प्रतिभावान समाजजनों का भी सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा।

कमेटी का उद्देश्य है कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़े, उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिले और समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण हो। आयोजन को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में समाजजन एवं विद्यार्थी कार्यक्रम में शामिल होने की तैयारी कर रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here