Home Local प्रतिभा सम्मान समारोह की सफलता पर ब्लॉक कमेटी ने ज़िला कमेटी का किया स्वागत

प्रतिभा सम्मान समारोह की सफलता पर ब्लॉक कमेटी ने ज़िला कमेटी का किया स्वागत

0
प्रतिभा सम्मान समारोह की सफलता पर ब्लॉक कमेटी ने ज़िला कमेटी का किया स्वागत

नीमच। शेख सैयद मुगल पठान ब्लॉक कमेटी नीमच सिटी की ओर से जिला अध्यक्ष हाजी जाहिद खान एवं कमेटी के सदस्यों का भव्य स्वागत एवं इस्तकबाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन बुधवार रात्रि करीब 9 बजे नीमच सिटी स्थित सिटी मेडिकल स्टोर पर संपन्न हुआ।

दरअसल, बीते 11 जनवरी रविवार को टाउन हॉल में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह एवं मोटिवेशन प्रोग्राम के सफल आयोजन पर ब्लॉक कमेटी द्वारा यह सम्मान समारोह रखा गया। कार्यक्रम में ज़िला अध्यक्ष हाजी ज़ाहिद खान के नेतृत्व, मार्गदर्शन और सहयोग की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी गई।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष तोहिद पठान, शानू खान, क़य्यूम खान, शाहिद खान, मोहम्मद खान, अत्ताउल्लाह खान, सरवर खान, राजू खान, सलीम पठान, अज़ीम खान, अज़हर खान, लक्की टिम्बर मर्चेंट, ज़ाकिर खान, पार्षद प्रतिनिधि हुसैन भाई कारपेंटर आसिफ खान, सलमान खान, असलम खान, इमरान खान, शाहिद पठान, असलम खान ऑटो वाले, अय्यूब खान, सद्दाम पठान, असीर पठान, मुश्ताक़ पठान सहित बड़ी संख्या में कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रतिभा सम्मान समारोह और मोटिवेशन प्रोग्राम समाज के युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देने वाला रहा। ऐसे आयोजनों से शिक्षा, प्रतिभा और सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है। अंत में सभी ने एकजुट होकर भविष्य में भी इसी तरह समाजहित में कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here