नीमच। एमपी पुलिस में भर्ती की तैयारी करने वाले युवक-युवतियों के लिए पूर्व सैनिक संगठन ने मदद का हाथ बढ़ाया है। संगठन ने निशुल्क फिज़िकल ट्रेनिंग कैंप लगाने का फैसला लिया है। इसके लिए नीमच में पूर्व सैनिकों द्वारा निशुल्क फिज़िकल ट्रेनिंग कैंप चलाया जाएगा। जिसके तहत एमपी पुलिस की तैयारी कर रहे सभी युवक-युवतियों को निशुल्क फिज़िकल ट्रेनिंग दी जाएगी। पूर्व सैनिक संगठन नीमच के ज़िलाध्यक्ष सुनील किलोरिया ने बताया कि यह कैंप दो अलग स्थानों पर 7 मार्च 2022 से प्रारंभ होगा।प्रशिक्षण सुबह 6 बजे से साढ़े 7 बजे तक पीजी कॉलेज के पीछे धाकड़ छात्रावास और शाम साढ़े 5।बजे से 7 बजे तक हायर सेकेंडरी क्रमांक 2 मैदान में चलाया जाएगा। निशुल्क प्रशिक्षण संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप मोबाइल निम्नलिखित नंबर पर 7589329870 संपर्क कर सकते हैं।