Home Local गौशाला संचालन करने वाले बैठे ग्वालियर और गायों की हो रही है बहुत ही दयनीय स्थिति

गौशाला संचालन करने वाले बैठे ग्वालियर और गायों की हो रही है बहुत ही दयनीय स्थिति

0
गौशाला संचालन करने वाले बैठे ग्वालियर और गायों की हो रही है बहुत ही दयनीय स्थिति

नयागांव -: जावद तहसील के नयागांव नगर परिषद के अंतर्गत आने वाली श्री सांवलिया महावीर गौशाला में गायों की बहुत ही दयनीय स्थिति होती जा रही हैं वैसे तो भारतीय संस्कृति के अनुसार और गाय को गौमाता माना गया है और हिंदू समाज में बहुत ही पूजनीय माना गया है आज नयागांव गौशाला में एक बीमार पीड़ित गाय ने बच्चे को जन्म दिया पर गौशाला के कार्यरत लोगों एवं गौशाला संचालक की लापरवाही को देखते हुए गाय को और गाय के बच्चे को कुत्ते नोच रहे थे गो भक्तों द्वारा जब गौशाला के अंदर घास डालने गए तो उन्होंने देख कर वीडियो बनाया फिर धीरे-धीरे यह वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो वायरल होता गया ऐसे ही वीडियो की खबर गौ पुत्र सेना जिला नीमच को लगी तो तुरंत मौके पर पहुंची एवं ग्रामीण जनों को एकत्रित किया और इस विषय को गंभीरता से लेते हुए चर्चा की मौके पर जाकर देखा तो गौशाला में कार्यरत लोगों द्वारा गाय को भी हटवा दिया गया और गाय के बच्चे को भी हटा दिया गया और व्यवस्थित वहां पर साफ सफाई करा दी गई जिससे किसी को समझा देना हो सके कि यहां पर गाय मरती पड़ी थी या फिर कुत्ते नोच रहे थे इसमें कहीं ना कहीं सरासर गौ शाला संचालन की लापरवाही दिख रही है पिछली बार भी ग्रामीण जनों ने मिलकर गौशाला संचालन से बारिश के दिनों में चर्चा भी की बारिश में गायों की बहुत ही दयनीय स्थिति होती जा रही है आप कैसे संचालित कर रहे हो बारिश का बहाना बनाकर गौशाला संचालन ने बात को घुमा फिरा कर वहीं समाप्त कर दिया जब आज की यह स्थिति ग्रामीण जनों से देखी नहीं गई जब गौशाला संचालन के बारे में पूछा गया तो बोलते हैं कि वह अभी छुट्टी पर हैं ग्वालियर गए हुए हैं अतः सभी जनों ने नीमच जिला कलेक्टर को पत्रकारिता के माध्यम से इस मामले को संज्ञान में लेने की बोला है उपस्थित पदाधिकारी गण गोपाल जी शर्मा पूर्व पार्षद नगर परिषद नयागांव अभय जी जैन समाज सेवक नयागांव सुनील जी जैन पूर्व सरपंच साहब शक्ति सिंह राठौड़ करणी सेना प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम सिंह सोनगरा गौ पुत्र सेना जिला अध्यक्ष
ढाडमचंद जी जाट समाज सेवक नयागांव नानालाल जैन मदन जी मदन जी मंडारा नयागांव गौ भक्त कई ग्रामीण जन उपस्थित थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here