Home Local नीमच में सफाई व्यवस्था पर सख्ती: CMO का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों के वेतन कटौती के निर्देश

नीमच में सफाई व्यवस्था पर सख्ती: CMO का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों के वेतन कटौती के निर्देश

0
नीमच में सफाई व्यवस्था पर सख्ती: CMO का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों के वेतन कटौती के निर्देश

टीएलई डेस्क।नीमच। नगर पालिका परिषद में सफाई व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। सोमवार दोपहर 3 बजे सीएमओ दुर्गा बामनिया ने स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश टांक और स्वच्छता निरीक्षक भारत सिंह भारद्वाज के साथ शहर में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 14 से अधिक वार्डों का दौरा कर हाजिरी सेंटरों की जांच की गई और मौके पर अनुपस्थित कर्मचारियों को लेकर कड़े निर्देश जारी किए गए।
निरीक्षण के दौरान कई वार्डों में सफाई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। जिस पर संबंधित स्वच्छता पर्यवेक्षकों के एक-एक दिन का वेतन काटने और ड्यूटी के समय अनुपस्थित कर्मचारियों की गैरहाजिरी दर्ज करने के निर्देश दिए गए।
सीएमओ ने नीमच सिटी के वार्ड क्रमांक 1 से 6, 9 से 11, 14, 28, 29 और 30 में अचानक पहुंचकर हाजिरी सेंटरों की जांच की। इसके साथ ही क्षेत्र में घूमकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पीपली चौक सहित शहर के कई हिस्सों और नीमच कैंट क्षेत्र के प्राइवेट बस स्टैंड, महू रोड, हुडको कॉलोनी और विकास नगर में भी सफाई व्यवस्था की स्थिति देखी गई।
निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों को काम में लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी गई। साथ ही ड्रेस कोड में ड्यूटी पर उपस्थित रहने, कचरे को इधर-उधर न फैलाने, निर्धारित स्थानों पर एकत्रित करने और समय पर कचरा उठाने के निर्देश दिए गए।

नगर पालिका का कहना है कि शहर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए निरीक्षण की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here