Home Local नीमच में जैन सोशल ग्रुप “उमंग” का भव्य शपथ विधि समारोह, नव नियुक्त पदाधिकारियों ने संभाली ज़िम्मेदारी

नीमच में जैन सोशल ग्रुप “उमंग” का भव्य शपथ विधि समारोह, नव नियुक्त पदाधिकारियों ने संभाली ज़िम्मेदारी

0
नीमच में जैन सोशल ग्रुप “उमंग” का भव्य शपथ विधि समारोह, नव नियुक्त पदाधिकारियों ने संभाली ज़िम्मेदारी

समाजसेवा और संगठन की भावना से ओतप्रोत आयोजन में शहर और रीजन के गणमान्यजन हुए शामिल, प्रेरक उद्बोधनों ने भरा उत्साह

नीमच। जैन सोशल ग्रुप “उमंग” का शपथ विधि समारोह रविवार को नीमच के निजी रिसोर्ट में गरिमामयी माहौल में संपन्न हुआ।

यह आयोजन समाज में संगठनात्मक ऊर्जा, समर्पण और सेवा की मिसाल बन गया। समारोह में फेडरेशन के पथप्रदर्शक राहुल जी ने शपथ अधिकारी की भूमिका निभाते हुए नवगठित कार्यकारिणी को कर्तव्यों की शपथ दिलाई।

नव नियुक्त पदाधिकारी इस प्रकार हैं:

अध्यक्ष: विपिन कांठेड़

सचिव: आशीष कच्छारा

कोषाध्यक्ष: सुदर्शन लोढ़ा

समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता और समाजसेवी संतोष चोपड़ा ने सहभागिता की। अपने संबोधन में उन्होंने नेतृत्व और सामाजिक समर्पण पर प्रकाश डाला। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं जैन समाज के वरिष्ठ मार्गदर्शक राकेश (पप्पू जैन) की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम को और गरिमा प्रदान की।कार्यक्रम का सफल संचालन संगिता जरौली एवं प्रियंका चौहान ने किया। वहीं, स्पॉन्सर ग्रुप “नीमच यूनिक” के सहयोग को भी आयोजन समिति ने सराहा।

रीजन से पधारे विशिष्ट अतिथियों में प्रेमचंद्र चोरड़िया, दिलीप डुंगरवाल, संजय लोढ़ा, कीर्ति मोदी, विजय बर्डिया और सुशील चौधरी का सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।

समारोह के समापन पर “उमंग” परिवार ने सभी अतिथियों और समाजबंधुओं के प्रति आभार प्रकट किया और समाजसेवा की दिशा में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

उक्त जानकारी ग्रुप सचिव आशीष कच्छारा एवं मीडिया प्रभारी गुणवत जैन द्वारा दी की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here