Home Crime नीमच में स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी! होटल के बंद कमरों में B2B ट्रीटमेंट की खुली दुकान?

नीमच में स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी! होटल के बंद कमरों में B2B ट्रीटमेंट की खुली दुकान?

0
नीमच में स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी! होटल के बंद कमरों में B2B ट्रीटमेंट की खुली दुकान?

चमचमाते बोर्ड, महकते परफ्यूम और डार्क लाइटिंग के पीछे छुपा है एक गंदा खेल! नीमच में स्पा सेंटर के नाम पर चल रहा सेक्स रैकेट, हाईवे से आते हैं ग्राहक, बाहर से बुलाई जाती हैं लड़कियां!

रिपोर्ट :आलम तौक़ीर— नीमच(म.प्र.)

नीमच।”स्पा सेंटर”… नाम सुनते ही मन में सुकून और रिलैक्सेशन की छवि बनती है। लेकिन नीमच में इन दिनों ये स्पा सेंटर आराम नहीं, अरमान पूरे करने का अड्डा बनते जा रहे हैं। गुप्त सूत्रों की मानें तो शहर के बाहरी इलाके में एक होटल की आड़ में स्पा सेंटर चला कर खुलेआम जिस्मफरोशी का धंधा संचालित किया जा रहा है।

सूत्र बताते हैं कि इस कथित स्पा सेंटर में मसाज सिर्फ नाम की होती है, असली डील तो बंद कमरों के अंदर B2B ट्रीटमेंट के नाम पर होती है। यहां तक कि होटल का मुख्य संचालन छोड़कर पूरा फोकस स्पा पर ही रखा गया है।

कौन आते हैं ग्राहक?

इस धंधे में ग्राहक बनते हैं हाईवे से गुज़रने वाले ट्रक ड्राइवर, बडे़ व्यापारी, और कुछ अय्याश किस्म के स्थानीय लोग। बताया जा रहा है कि बाहर की युवतियों को मोटी रकम देकर यहां बुलाया जाता है। वे “मसाज गर्ल” के रूप में आती हैं लेकिन असल में होता कुछ और है!

कैसे होती है डील?

ग्राहक आते हैं, रिसेप्शन पर कोडवर्ड चलता है, फिर होता है कमरे में ‘ट्रीटमेंट’। पैकेज के नाम पर ही तय हो जाता है कि मसाज होगी या कुछ और… B2B से लेकर NURU टाइप तक के ‘स्पेशल ऑफर’ चलते हैं।

प्रशासन कहां है?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन को इन गतिविधियों की भनक नहीं? या फिर सब कुछ जानते हुए भी आंखें मूंदे बैठा है सिस्टम? जब देशभर में ऐसे फ़र्ज़ी स्पा सेंटरों का भंडाफोड़ हो रहा है, तो नीमच में कब होगी ये कार्रवाई?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here