नीमच। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अन्तर्गत जिले में 02 से 18 वर्ष तक के क्लबफुट (तिरछे पैर से ) ग्रसित बच्चों का उपचार कराया जाकर जिले को क्लबफुट मुक्त घोषित किया जावेगा। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अन्तर्गत मध्यप्रदेश में क्लबफुट से ग्रसित बच्चो को सुचारू रूप से उपचारउपलब्ध कराने हेतु कार्ययोजना तैयार कर प्रदेश के 24 जिलों के साथ नीमच जिले में 02 से 18 वर्ष तक के ‘क्लबफुट से ग्रसित बच्चों का उपचार कराकर जिले को 15 जुलाई 2023 तक क्लबफुट मुक्त घोषित किया जाएगा। इसके लिए आशा एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता और आरबीएसके टीम द्वारा 05 जून से 15 जून 2023 तक 02 से 18 वर्ष के क्लब फुट से ग्रसित बच्चों का चिन्हाकंन कर ग्रामवार लाइन लिस्ट तैयार की जाएगी एवं उपचार से वंचित बच्चों का ज़िला चिकित्सालय नीमच में एवं क्योर इंटरनेशनल इंडिया ट्रस्ट नई दिल्ली के माध्यम से 30 जून 2023 तक उपचार करवाया जायेगा।
कलेक्टर नीमच दिनेश जैन ने स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों को ऐसे समस्त बच्चों का उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।