Home Local नयागांव चौकी इंचार्ज का नीमच कैंट थाने पर तबादला,अपने कार्यकाल में बड़ी कार्यवाहियों के लिए जाने जाते हैं एसआई मिश्रा, गौ-तस्करों में दहशत,अवैध वसूली पर भी अंकुश,अचानक ट्रांसफर पर उठ रहे कई सवाल

नयागांव चौकी इंचार्ज का नीमच कैंट थाने पर तबादला,अपने कार्यकाल में बड़ी कार्यवाहियों के लिए जाने जाते हैं एसआई मिश्रा, गौ-तस्करों में दहशत,अवैध वसूली पर भी अंकुश,अचानक ट्रांसफर पर उठ रहे कई सवाल

0
नयागांव चौकी इंचार्ज का नीमच कैंट थाने पर तबादला,अपने कार्यकाल में बड़ी कार्यवाहियों के लिए जाने जाते हैं एसआई मिश्रा, गौ-तस्करों में दहशत,अवैध वसूली पर भी अंकुश,अचानक ट्रांसफर पर उठ रहे कई सवाल

नयागांव चौकी प्रभारी के ट्रांसफर की ख़बर सामने आ रही है। हालांकि अभी इसका आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है। लेकिन विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से पक्की ख़बर है कि चौकी इंचार्ज का ट्रांसफर कर दिया गया है।

नीमच। ज़िले की नयागांव चौकी प्रभारी का आनन- फानन में तबादला नीमच कैंट थाने किया गया है। विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से ख़बर है कि इसका आदेश नीमच एसपी अमित तोलानी ने दिया है। लेकिन अभी इसे आधिकारिक रूप से जारी नहीं किया है। सब इंस्पेक्टर सुमित मिश्रा साफ सुथरी छवि के पुलिस अफसर हैं। जिन्हे नवंबर 2021 में नयागांव चौकी का प्रभारी बनाया गया था।

अपने डेढ़ साल के कार्यकाल में सुमित मिश्रा और उनकी टीम ने एनडीपीएस एक्ट में कई बड़ी कार्यवाहियों को अंजाम दिया है। जिससे तस्करों में उनका खौफ बैठ गया है। वहीं गौ तस्करी के नेक्सस पर भी एसआई मिश्रा ने कड़े प्रहार किए हैं। इतना ही नहीं उनके द्वारा अवैध वसूली पर भी अंकुश लगाया गया है। आपको बता दें कि एक चौकी इंचार्ज का कार्यकाल 3 साल का होता है। लेकिन एसआई मिश्रा का तबादला अचानक किया जा रहा है। जिसका हुक्म भी रात करीब साढ़े 11 बजे दिया गया है।

वहीं अब इस तबादले को लेकर यह तक कहा जा रहा है कि बाबू सिंधी कांड में लंबे वक्त निलंबित रहने के बाद जावद टीआई बनाए गए नरेंद्र सिंह ठाकुर ने साफ सुथरी छवि के सुमित मिश्रा को पसंद नहीं किया। जिसके बाद यह आदेश जारी हुआ है।

आइए आप को बताते हैं एसआई मिश्रा के कार्यकाल की तीन बड़ी कार्यवाही-

पहली कार्यवाही 10 सितंबर 2022 की है। जिसमें एसआई मिश्रा की टीम ने 9 क्विंटल 19 किलो 500 ग्राम डोडाचूरा कीमती 35 लाख 58 हज़ार रुपए जप्त किया था। अब दूसरी कार्यवाही की बात करते हैं। जो 24 नवंबर 2022 की है। जिसमें 1 क्विंटल गांजा कीमती 50 लाख रुपए जप्त किया था। वहीं अब तीसरी बड़ी कार्यवाही 8 क्विंटल 40 किलो डोडाचूरे की है। जिसे उनकी टीम ने 6 दिसंबर 2022 को अंजाम दिया था। सूत्रों की माने तो उनकी लगतार कार्यवाहियों से तस्कर लॉबी में उनकी दहशत थी । वहीं मंथली बंधी सिस्टम भी पूरी तरह से फेल हो चुका था। लेकिन गुरुवार रात उनका अचानक ट्रांसफर किया जाना कई सवाल खड़े कर रहा है। बाकी स्थिति आधिकारिक आदेश आने के बाद ही सपष्ट हो पाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here