एमपी में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों को लेकर इंतज़ार ख़त्म हो गया है.मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेण्डरी एजुकेशन (MPBSE) ने दोपहर 12:30 बजे कक्षा 10वीं-12वीं के रिजल्ट की जारी कर दिए हैं।जिसमें नीमच के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की मेरिट में स्थान हासिल किया है।
नीमच। एमपी बोर्ड की कक्षा 10वीं-12वीं के परीक्षा परिणाम का इंतज़ार कर रहे स्टूडेंट्स की दिल की धड़कने बढ़ी हुई थी।गुरूवार को रिज़ल्ट जारी होने के बाद विद्यार्थी एमपी ऑनलाइन साईट पर रिजल्ट देखने के लिए टूट पड़े। इस साल नीमच ज़िले में 10 वीं का रिजल्ट 73.3 प्रतिशत और 12 वीं में 73.13 परसेंट बच्चे पास हुए। नीमच के 10वीं-12वीं के तीन विद्यार्थियों ने प्रदेश की मेरिट सूचि में मकाम हासिल किया। वहीं संभाग में प्रथम पर स्थान पर रहे। 12वीं में शा.कन्या उ.मा. विद्यालय की कुमारी मनस्वी जैन ने 500 में से 471 अंक हासिल कर प्रदेश की मेरिट में दूसरा स्थान प्राप्त किया है और नीमच ज़िले प्रथम स्थान पर रही। 10वीं में शा.उ.मा. विद्यालय बोरदियाकाल की कुमारी प्रतिभा बोराना ने 500 में से 488 अंक प्राप्त कर प्रदेश में 7 वां और नीमच में अव्वल रहीं।ज्ञान सरोवर हाई स्कुल जीरन की कुमारी धारणा जैन 500 में से 485 अंक लाकर प्रदेश में 10 वें और नीमच में सेकंड रैंक हासिल की। इसके साथ ही नीमच ज़िला मेरिट में आने वाले प्रदेश के पांच टॉप ज़िले में आया है। एमपी बोर्ड 10वीं क्लास में इस साल प्रदेश में ओवरऑल 63.29% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। जबकि 12वीं क्लास में 55.28% स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
इतने विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा, इतने हुए पास
नीमच ज़िले में 10 वीं बोर्ड की परीक्षा में इस साल 6,914 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी|जिसमे 5,068 बच्चे सफल हुए।वही 1,846 बच्चे असफल हुए है।12 बोर्ड में 5,488 स्टूडेंट्स परीक्षा में बैठे थे।जिनमे 4,008 विद्यार्थियों ने कामयाबी हासिल की और 1,480 बच्चे नाकाम रहे।