Home Local ड्रग विनष्टीकरण -नीमच, मंदसौर एवं रतलाम के एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में जप्त डोडाचुरा, अफीम, गांजा, स्मैक एवं अल्प्राजोलम का किया नष्टीकरणः लगभग 100 क्विंटल 37 किलोग्राम डोडाचुरा, 14 किलो 880 ग्राम अ्फीम, 22 किलो गांजा, 51 ग्राम स्मैक एवं 23 ग्राम अल्प्राजोलम का कराया नष्टीकरण

ड्रग विनष्टीकरण -नीमच, मंदसौर एवं रतलाम के एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में जप्त डोडाचुरा, अफीम, गांजा, स्मैक एवं अल्प्राजोलम का किया नष्टीकरणः लगभग 100 क्विंटल 37 किलोग्राम डोडाचुरा, 14 किलो 880 ग्राम अ्फीम, 22 किलो गांजा, 51 ग्राम स्मैक एवं 23 ग्राम अल्प्राजोलम का कराया नष्टीकरण

0
ड्रग विनष्टीकरण -नीमच, मंदसौर एवं रतलाम के एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में जप्त डोडाचुरा, अफीम, गांजा, स्मैक एवं अल्प्राजोलम का किया नष्टीकरणः लगभग 100 क्विंटल 37 किलोग्राम डोडाचुरा, 14 किलो 880 ग्राम अ्फीम, 22 किलो गांजा, 51 ग्राम स्मैक एवं 23 ग्राम अल्प्राजोलम का कराया नष्टीकरण

जिला नीमच, मन्दसौर एवं रतलाम में पुलिस थानों में जप्त वर्ष 2018 से 2021 तक केे मादक पदार्थो जैसे – डोडाचुरा, अफीम, गांजा, स्मैक एवं अल्प्राजोलम आदि का विनष्टिकरण पुलिस उप महानिरीक्षक रतलाम रेंज रतलाम श्री सुशान्त कुमार सक्सैना की अध्यक्षता में गठित कमेटी की निगरानी में दिनांक 14.03.2022 को विक्रम फैक्ट्री खोर एवं अल्कोलाईड फैक्ट्री नीमच में किया गया। कमेटी के सदस्य के रूप में पुलिस अधीक्षक नीमच श्री सुरज कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री अनुराग सुजानिया थें। कमेटी द्वारा जिला नीमच, मंदसौर एवं रतलाम के कुल 24 पुलिस थानों के 86 प्रकरणों में जप्त डोडाचुरा, अफीम, गांजा, स्मैक एवं अल्प्राजोलम का नष्टीकरण किया गया। ड्रग विनष्टीकरण के तहत नीमच जिलें के 09 पुलिस थानों के 28 प्रकरणों में जप्त 54 क्विंटल 14 किलो 500 ग्राम डोडाचुरा, 06 किलो 170 ग्राम अफीम, 14 किलो 960 ग्राम गांजा, मंदसौर जिलें के 12 पुलिस थानों के 37 प्रकरणों में 40 क्विंटल 07 किलोग्राम डोडाचुरा, 05 किलो 540 ग्राम अफीम, 930 ग्राम गांजा, 45 ग्राम स्मैक एवं 23 ग्राम अल्प्राजोलम, रतलाम जिलें के 03 पुलिस थानो ंके 15 प्रकरणों में 06 क्विंटल 15 किलो 940 ग्राम डोडाचुरा, 03 किलो 170 ग्राम अफीम, 06 किलो 300 ग्राम गांजा का किया गया नष्टीकरण। डोडाचुरा, गांजा, स्मैक एवं अल्प्राजोलम का नष्टीकरण विक्रम फैक्ट्री खोर में एवं अ्फीम अल्कोलाईड फैक्ट्री नीमच में जमा की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here