Home Breaking हिजाब मसअले पर हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला,पाबंदी रखी बरक़रार

हिजाब मसअले पर हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला,पाबंदी रखी बरक़रार

0
हिजाब मसअले पर हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला,पाबंदी रखी बरक़रार

हिजाब इस्लाम का अनिवार्य…..

हिजाब मसअले पर कर्नाटक हाई कोर्ट ने अपना फैसला मंगलवार को सुना दिया है। HC की तीन सदस्यीय बैंच ने फ़ैसला सुनाते हुए मुस्लिम लड़कियों की याचिका ख़ारिज कर दी है। हाई कोर्ट ने कहा कि हिजाब पर लगी पाबंदी जारी रहेगी,हिजाब इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं है। हांलाकि अभी फैसले की डिटेल कॉपी आना बाक़ी है।

कर्नाटक HC में पिछले कई दिनों से चल रही थी सुनवाई

बता दें कि इस मामले में पिछले कई दिनों से कर्नाटक हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही थी. इससे पहले हिजाब प्रतिबंध के खिलाफ लड़ रही मुस्लिम लड़कियों ने हाईकोर्ट से अपील की थी कि उन्हें कम से कम शुक्रवार और रमजान के महीने में हिजाब पहनकर कक्षाओं में भाग लेने की अनुमति दी जाए. उन्होंने दावा किया कि हिजाब पर प्रतिबंध पवित्र कुरान पर प्रतिबंध लगाने के बराबर है. मुस्लिम लड़कियों की ओर से पेश हुए वकील विनोद कुलकर्णी ने न्यायमूर्ति ऋतुराज अवस्थी, न्यायमूर्ति जे. एम. काजी और न्यायमूर्ति कृष्ण एस. दीक्षित की हाईकोर्ट की पूर्ण पीठ के समक्ष कहा, ‘गरीब मुस्लिम लड़कियां हिजाब पहनने पर प्रतिबंध के कारण पीड़ित हैं.’ कुलकर्णी ने दलील दी कि हिजाब मुद्दे के कारण देश में एक ‘सामूहिक उन्माद’ है. हिजाब ‘स्वास्थ्य या नैतिकता के खिलाफ नहीं है.’

हिजाब इस्लाम की आवश्यक धार्मिक प्रथा नहीं

कर्नाटक सरकार ने भी को हाईकोर्ट के सामने कहा था कि हिजाब इस्लाम की आवश्यक धार्मिक प्रथा नहीं है और इसका इस्तेमाल रोकने पर भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 का उल्लंघन नहीं होता. दरअसल, अनुच्छेद 25 धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी देता है. कुछ मुस्लिम लड़कियों ने आरोप लगाया था कि कर्नाटक सरकार द्वारा हिजाब या भगवा स्कार्फ पहनने पर रोक लगाने के पांच फरवरी के आदेश से संविधान के अनुच्छेद 25 का उल्लंघन होता है. कर्नाटक के महाधिवक्ता (एजी) प्रभुलिंग नवदगी ने इस आरोप का भी खंडन किया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here