Home Local जनजागरूकता के लिए ज़िला पुलिस की मुहीम,यातायात जागरूकता रथ को एसपी ने दिखाई हरी झंडी

जनजागरूकता के लिए ज़िला पुलिस की मुहीम,यातायात जागरूकता रथ को एसपी ने दिखाई हरी झंडी

0

नीमच। सड़क हादसों के मद्देनजर हर साल पुलिस विभाग जनजागरूकता अभियान चलता है। जिसके तहत यातायात नियमों की जानकारी आम जनता को दी जाती है। सोमवार को पुलिस कण्ट्रोल रूम से एसपी सूरज कुमार वर्मा ने यातायात जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।

एसपी सूरज कुमार वर्मा ने मीडिया से कहा कि हर साल जनवरी माह में यातायात जागरूकता रथ चलाया जाता है,जो शहर सहित सम्पूर्ण जिले में जाकर यातायात नियमों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाता है।लेकिन इस बार कोरोना ओमिक्रोन वेरिएंट के चलते इसे देरी से चलाया गया है. जिसके माध्यम से जनता को ट्रैफिक के कायदे कानून बताए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हर साल सड़क हादसों में हजारों लोगों की मौत होती है. जिससे जागरूकता के लिए पुलिस निरंतर ऐसे अभियान चलती है। इस मौके पर एएसपी एस.एस.कनेश,एसडीएम डॉ.ममता खेड़े,तहसीलदार अजय हिंगे,नायब तहसीलदार पिंकी साठे,यातायात थाना प्रभारी सूबेदार मोहन भर्रावत सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here