Home Local एन.सी.सी. केडेट्स को पर्यटन स्थलों का भ्रमण करवाया गया

एन.सी.सी. केडेट्स को पर्यटन स्थलों का भ्रमण करवाया गया

0
एन.सी.सी. केडेट्स को पर्यटन स्थलों का भ्रमण करवाया गया

नीमच 28 फरवरी 2022, जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के तत्वाधन में कलेक्टर श्री मयंक अग्रवाल के मार्गदर्शन में स्वामी विवेकानन्द शासकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय नीमच के एन.सी.सी. केडेट्स को जिले के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करवाया गया। भ्रमण हेतु बस को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गुरूप्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य श्री वी.के.जैन, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक, श्री प्रलय कुमार उपाध्याय भी उपस्थित थे। एन.सी.सी. अधिकारी श्री महेन्द्र कुमार के नेतृत्व में 40 एन.सी.सी. केडेट्स ने माँ भादवा माता के दर्शन कर भ्रमण का प्रारंभ किया। मनासा विकासखण्ड से चमलेश्वर बांध, झरनेश्वर महादेव, जावद विकासखण्ड से गड़िया महादेव, मोरवन डेम, सुखानन्द धाम का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान केडेट्स ने भगवानपुरा सोलर प्लांट का अवलोकन भी किया। वहां अधिकारियों ने सौर ऊर्जा से विद्युत ऊर्जा में परिवर्तन संबंधी आवश्यक जानकारी दी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गुरूप्रसाद ने बताया, कि जिले में पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने व प्रचार-प्रसार के लिए यह भ्रमण करवाया जा रहा है। बच्चें पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर, वहां की जानकारी लेंगे तथा अधिक से अधिक व्यक्तियों तक जानकारी पहुचाएंगे। इसी तारतम्य में कक्षा 09वीं तथा 11वीं के बच्चों के लिए भी ऐतिहासिक, धार्मिक व प्राकृतिक स्थलों को जाने-संबंधी लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। साथ ही शीघ्र ही ओपन फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जावेगा। जिसमें प्रतियोगियों से विभिन्न पर्यटन स्थलों के फोटोग्राफ प्राप्त किये जावेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here