Home Crime CBN की दो कार्रवाई: मक्का के खेत में बाइक और 1.636 किलो अफीम छोड़ भागा तस्कर, 100 ग्राम MD के साथ एक गिरफ्तार

CBN की दो कार्रवाई: मक्का के खेत में बाइक और 1.636 किलो अफीम छोड़ भागा तस्कर, 100 ग्राम MD के साथ एक गिरफ्तार

0
CBN की दो कार्रवाई: मक्का के खेत में बाइक और 1.636 किलो अफीम छोड़ भागा तस्कर, 100 ग्राम MD के साथ एक गिरफ्तार

नीमच। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की मध्य प्रदेश इकाई ने दो दिन में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ दो कार्रवाई की हैं। पहली कार्रवाई में टीम ने 1.636 किलोग्राम अफीम और मोटरसाइकिल जब्त की। हालांकि तस्कर पीछा किए जाने के दौरान मक्का के खेत में बाइक और अफीम छोड़कर फरार हो गया। दूसरी कार्रवाई में 100 ग्राम मेफेड्रोन (MD) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

पहली कार्रवाई 15 जुलाई को CBN गरोठ सेल ने की। टीम को सूचना मिली थी कि एक बाइक सवार पिपलोद क्षेत्र से मऊ-नीमच मार्ग की ओर अफीम लेकर जा रहा है। टीम ने संदिग्ध बाइक की पहचान कर चालक को रुकने का इशारा किया। चालक ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी और भागने लगा।

CBN टीम ने उसका पीछा किया। भागते हुए तस्कर ने बाइक मक्का के खेत में उतार दी। आगे रास्ता नहीं मिलने पर वह बाइक वहीं छोड़कर भाग निकला। इस दौरान उसने अपने पास रखा पैकेट भी फेंक दिया। टीम ने मौके से पैकेट बरामद किया। इसमें 1.636 किलोग्राम अफीम मिली। बाइक और अफीम को जब्त कर लिया गया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

दूसरी कार्रवाई 16 जुलाई को की गई। CBN गरोठ सेल को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बजाज पल्सर बाइक से सुसनेर क्षेत्र से शामगढ़ की ओर मेफेड्रोन लेकर जा रहा है। यह खेप किसी अन्य तस्कर को दी जानी थी।

टीम ने शामगढ़ के ग्राम धमनिया दीवान स्थित 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र के पास संदिग्ध बाइक को रोका। तलाशी में बाइक के वाइजर और स्पीडोमीटर के बीच बनी जगह में पॉलीथीन में छिपाकर रखी 100 ग्राम मेफेड्रोन बरामद हुई।

CBN ने मेफेड्रोन और बाइक जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। एजेंसी अब तस्करी नेटवर्क से जुड़े लोगों और मादक पदार्थों की सप्लाई चेन का पता लगा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here