Home Crime नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2.745 किलो अवैध अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 4.40 लाख का माल जब्त

नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2.745 किलो अवैध अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 4.40 लाख का माल जब्त

0
नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2.745 किलो अवैध अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 4.40 लाख का माल जब्त

मध्यप्रदेश में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत नीमच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जावद थाना क्षेत्र की सरवानिया महाराज चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 किलो 745 ग्राम अवैध अफीम, बिना नंबर की टीवीएस मोटरसाइकिल और एक एंड्रॉयड मोबाइल जब्त किया है। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब 4.40 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक बिना नंबर की टीवीएस मोटरसाइकिल से अफीम की तस्करी करने जा रहा है। सूचना मिलते ही सरवानिया महाराज चौकी पुलिस ने ग्राम आंकली के मेलानखेड़ा तिराहे स्थित पंचमुखी बालाजी मंदिर के सामने नाकाबंदी की।

नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार शुभम पिता मदनलाल कीर (22 वर्ष), निवासी मोरवन, जिला नीमच, हाल मुकाम सांवलियाजी (राजस्थान) को रोककर तलाशी ली। तलाशी में उसके कब्जे से 2.745 किलो अवैध अफीम बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के तहत मामला दर्ज किया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अफीम के स्रोत के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इसके आधार पर पुलिस ने प्रकाश पिता कैशुराम गौड़, निवासी लक्ष्मीपुरा, मोरवन को भी मामले में सह-आरोपी बनाया है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मादक पदार्थ की सप्लाई कहां से हो रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल, एसडीओपी हर्ष राठौर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी मनोज सिंह जादौन के नेतृत्व में सरवानिया महाराज चौकी पुलिस टीम ने की।

जब्त सामग्री
• 2 किलो 745 ग्राम अवैध अफीम
• बिना नंबर की टीवीएस मोटरसाइकिल
• ओप्पो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल
• कुल अनुमानित कीमत: लगभग ₹4.40 लाख

पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है और तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here