Home Crime पशु तस्करों की मददगार,इमरान-मोगली की जोड़ी,क़ानून की नज़रों में झोंक रही धूल,एंट्री लेकर गाडियां करवाते हैं पार,बेखबर ज़िम्मेदार

पशु तस्करों की मददगार,इमरान-मोगली की जोड़ी,क़ानून की नज़रों में झोंक रही धूल,एंट्री लेकर गाडियां करवाते हैं पार,बेखबर ज़िम्मेदार

0
पशु तस्करों की मददगार,इमरान-मोगली की जोड़ी,क़ानून की नज़रों में झोंक रही धूल,एंट्री लेकर गाडियां करवाते हैं पार,बेखबर ज़िम्मेदार

पशु तस्करों के हौंसले यूं हीं बुलंद नहीं हुए,बल्कि कुछ अंदरूनी लोग ही इनके संरक्षक बने हुए हैं। जिसके कारण पशु तस्करी के मामलों में बराबर इज़ाफ़ा हुआ है।

नीमच शहर इन तस्करों के लिए सेंटर प्वाइंट तो है ही,साथ ही यह अब सेटिंग प्वाइंट भी बन गया है। इमरान और मोगली नाम के दो लोगों की इतनी तगड़ी सेटिंग है,कि एंट्री हासिल करते ही पशुओं से भरी यह गाडियां सरपट दौड़ती हुई अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच जाती हैं।

सूत्र बताते हैं कि ज्यादातर गाड़ियों को नयागांव टोल से पार कराया जाता है,जहां एंट्री लेने के लिए यह जोड़ी तैनात रहती है। बताया जाता है कि यह गाडियां पंजाब,हरियाणा,नसीराबाद,अजमेर,टोंक तक पहुंचती हैं। इधर जावरा रतलाम मंदसौर होते हुए महाराष्ट्र तक यह पशु तस्करी का जाल फैला हुआ है।

इतना ही नहीं महाराष्ट्र के धूलिया सहित अन्य स्थानों पर बने कत्लखानों और राजस्थान के टोंक नसीराबाद और जयपुर के कत्लखानों में इन बेजुबान जानवरों को सप्लाई किया जाता है।

इंतहा तो तब होती है,कि यह पशु तस्कर सफेद चोला औढ़कर प्रशासनिक अधिकारियों की आंखों में आंखे डालकर बात करतें हैं। इतना ही नहीं बेखबर प्रशासन भी इनको इज्जत से नवाज़ता है।

अब सवाल खड़ा होता है कि क़ानून की नज़रों में धूल झोंक रही इस जोड़ी, और उन पशु तस्करों के खिलाफ पुलिस और प्रशासन की कार्यवाही होगी,जिनके इमरान और मोगली संरक्षक बने हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here