Home Crime पशु तस्करी के 5 बे-ताज बादशाह,इमरान-मोगली का भरपूर साथ, जमकर होती है स्मगलिंग,बाड़े से क़त्लगाहों का सफ़र

पशु तस्करी के 5 बे-ताज बादशाह,इमरान-मोगली का भरपूर साथ, जमकर होती है स्मगलिंग,बाड़े से क़त्लगाहों का सफ़र

0
पशु तस्करी के 5 बे-ताज बादशाह,इमरान-मोगली का भरपूर साथ, जमकर होती है स्मगलिंग,बाड़े से क़त्लगाहों का सफ़र

नीमच। बेज़ुबानो की तस्करी का सिलसिला बड़े पैमाने पर जारी है। पशु प्रेमी का मुखौटा लगाकर तस्करी को अंजाम देने वाले यह स्मग्लर्स लम्बे वक़्त से इस क्षेत्र में सक्रीय हैं। लेकिन इमरान-मोगली की तगड़ी सेटिंग से पशु क्रूरता में नए आयाम स्थापित करने वाले तस्करों का फिलहाल बोल-बाला है।

सूत्रों की माने तो धड़ल्ले से पशु तस्करी को अंजाम देने वाले स्मग्लर्स आज कल हाथ बांधे अपने संरक्षकों के साथ घूम रहें हैं। बताया जा रहा है कि इमरान और मोगली की यह जोड़ी बराबर इन तस्करों के संपर्क में बनी हुई है।

इतना ही नहीं कानून को आँखें दिखाने वाले यह लोग शहर के एक थाने के नज़दीक बने अड्डे से डिमांड के मुताबिक कई गाड़ियों में बेजुबानो को बेदर्दी से ठूसते हैं । इसमें एमएच,एमपी-13,एमपी-44,एमपी-43 और एमपी-14 सीरीज़ की गाड़ियों का इस्तेमाल किया जाता है ।

जिसके बाद यह तस्करी का सिलसिला शुरू होता है। साथ ही नयागांव बॉर्डर से गाडियां पार होती हैं और तस्करों से एंट्री भी वसूली जाती है।

सूत्रों की माने तो हाल फिलहाल पशु प्रेमी का लिबादा ओढ़कर करीब 5 स्मग्लर तस्करी को अंजाम दे रहे हैं। ट्रक और पिक-अप में पशु क्रूरता की तमाम हदें पार करते हुए,बेज़ुबानो को क़त्ल्गाहों तक यह लोग पहुंचाते हैं।

इन तस्करों के संरक्षक इमरान-मोगली भी ब-खूबी अपनी ड्यूटी निभाते हैं। जिसके एवज़ सेवा-पानी का वादा वफ़ा भी किया जाता है। अगर इमरान-मोगली का पता लगाकर इनकी 6महीने की कॉल डिटेल्स निकाली जाए तो तस्करों के नाम भी उजागर हो सकते हैं।

साथ ही पुलिस सख्ती से चेकिंग करे तो,पशु तस्करी के काले कारोबार पर भी अंकुश लगाया जा सकता है। इतना ही नहीं इन तस्करों के चेहरे भी जग-ज़ाहिर हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here