Home Crime नीमच में यातायात पुलिस का विशेष अभियान, 40 वाहनों पर कार्रवाई

नीमच में यातायात पुलिस का विशेष अभियान, 40 वाहनों पर कार्रवाई

0
नीमच में यातायात पुलिस का विशेष अभियान, 40 वाहनों पर कार्रवाई
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"addons":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

टीएलई डेस्क।नीमच।

जांच के दौरान चारपहिया वाहनों पर लगी अवैध काली फिल्म हटाई गई। एक एंबुलेंस पर लगी काली फिल्म भी मौके पर उतरवाई गई। तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर चल रहे बुलेट सहित अन्य वाहनों पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा हेलमेट नहीं पहनने वाले दोपहिया चालक, सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने वाले वाहन चालक, तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने वाले तथा बिना नंबर प्लेट या फैंसी नंबर प्लेट वाले वाहनों पर भी चालान काटे गए।
यातायात प्रभारी सोनू बडगूजर ने बताया कि शहर में दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

इन नियमों पर हुई कार्रवाई

शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के तहत शहर के प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर वाहनों की सघन जांच की गई। यातायात थाना प्रभारी सोनू बड़गुर्जर के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर चालान काटे गए।
कार्रवाई के दौरान 40 दोपहिया और चारपहिया वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। विभिन्न नियमों के उल्लंघन पर कुल 26 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here