Home Breaking मनासा रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा: ड्यूटी से लौट रहे सीआरपीएफ सिपाही को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर ही मौत

मनासा रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा: ड्यूटी से लौट रहे सीआरपीएफ सिपाही को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर ही मौत

0
मनासा रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा: ड्यूटी से लौट रहे सीआरपीएफ सिपाही को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर ही मौत

नीमच। ज़िले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें सीआरपीएफ आरटीसी में पदस्थ सिपाही की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, निर्मल बघेरिया (51) निवासी मनासा,नीमच से अपने घर जा रहे थे, तभी मनासा रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें ज़ोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पायलट दशरथ व्यास द्वारा शव को नीमच ज़िला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां शव को मोर्चरी में रखा गया है। इस हादसे की खबर जैसे ही सीआरपीएफ कैंप पहुंची, विभागीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

शव का पोस्टमॉर्टम रविवार सुबह किया जाएगा, जिसके बाद उसे परिजनों को सौंपा जाएगा। इस दर्दनाक हादसे से परिवार में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here