Home Breaking अशोक ट्रेवल्स यात्रियों की जान से कर रहा खिलवाड़, ओवरलोडिंग और लापरवाही से कई हादसे

अशोक ट्रेवल्स यात्रियों की जान से कर रहा खिलवाड़, ओवरलोडिंग और लापरवाही से कई हादसे

0
अशोक ट्रेवल्स यात्रियों की जान से कर रहा खिलवाड़, ओवरलोडिंग और लापरवाही से कई हादसे

नीमच-मंदसौर ज़िले में संचालित अशोक ट्रेवल्स की लापरवाही लगातार यात्रियों की जान पर भारी पड़ रही है। बसों में क्षमता से अधिक सवारी भरना, उसे मालवाहक वाहन की तरह उपयोग करना और सुरक्षा नियमों की अनदेखी जैसे गंभीर मामलों के चलते यह ट्रेवल्स एक बार फिर चर्चा में है।

सूत्रों के अनुसार, अशोक ट्रेवल्स की बसें आए दिन नियमों का उल्लंघन कर रही हैं। यात्रियों से भरी हुई बसों में ओवरलोडिंग कर उसे लोडिंग वाहन की तरह चलाया जा रहा है, जिससे सड़क पर अन्य वाहनों और यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ रही है।

गौरतलब है कि इस ट्रेवल्स की बसें पूर्व में कई हादसों का शिकार हो चुकी हैं। एक दिल दहला देने वाले हादसे में इनकी बस में आग लग गई थी, जिसमें 10 यात्रियों की जलकर मौत हो गई थी, जबकि 20 अन्य गंभीर रूप से झुलस गए थे। इसके बावजूद कंपनी की लापरवाही में कोई कमी नहीं आई है।

हाल ही में इस ट्रेवल्स की एक बस ने रिवर्स लेते समय पीछे खड़ी दूसरी बस को टक्कर मार दी थी। यह घटना पिछली बस में बैठे यात्रियों ने मोबाइल कैमरा में रिकॉर्ड की थी और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। ऐसे हादसे अब आम होते जा रहे हैं, जो प्रशासन की उदासीनता और ट्रेवल्स की मनमानी को उजागर करते हैं।

ज़िला प्रशासन को चाहिए कि वह स्वतः संज्ञान लेकर अशोक ट्रेवल्स और लापरवाही बरतने वाले सभी ट्रेवल्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। परिवहन विभाग को चाहिए कि ऐसे लापरवाह ट्रेवल्स पर जुर्माना लगाकर उनकी परमिट की समीक्षा करे और ज़रूरत पड़ने पर निरस्त भी करे। क्योंकि इस तरह की लापरवाही सीधे तौर पर यात्रियों की जान को खतरे में डाल रही है।

यात्रियों की सुरक्षा के लिए ज़रूरी है कि प्रशासन बिना किसी दबाव के कठोर कदम उठाए और सुनिश्चित करे कि यात्री सुरक्षित यात्रा कर सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here