Home Breaking नीमच: नशे में धुत्त बोलेरो चालक ने खोया नियंत्रण,मुक्तिधाम गेट के सामने पेड़ से टकराई गाड़ी

नीमच: नशे में धुत्त बोलेरो चालक ने खोया नियंत्रण,मुक्तिधाम गेट के सामने पेड़ से टकराई गाड़ी

0
नीमच: नशे में धुत्त बोलेरो चालक ने खोया नियंत्रण,मुक्तिधाम गेट के सामने पेड़ से टकराई गाड़ी

नीमच। शहर के सिटी रोड स्थित मुक्तिधाम गेट के सामने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात एक तेज़ रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सीधे एक पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि तेज़ आवाज़ सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था और सिटी की ओर से बस स्टैंड की तरफ जा रहा था। तेज़ रफ्तार के चलते वाहन ने संतुलन खो दिया और सड़क किनारे एक पेड़ में जा भिड़ा। हादसे के दौरान कई वाहन और राहगीर बाल-बाल बच गए, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। हादसे में किसी के भी चोटिल होने की सूचना नहीं है।

वाहन के अगले हिस्से पर ‘D.P.C ZSK NEEMUCH’ और पीछे ‘मध्य प्रदेश शासन’ अंकित है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वाहन किसी शासकीय उपयोग में लाया जा रहा था। दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो का रजिस्ट्रेशन नंबर MP44ZD1612 है।

चालक की पहचान ललित सिंह पिता भंवर सिंह, निवासी नयागांव के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और मौक़ा मुआइना किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here