Home Religious भारत विकास परिषद शाखा नीमच द्वारा हिंदू नव वर्ष पर की महाआरती

भारत विकास परिषद शाखा नीमच द्वारा हिंदू नव वर्ष पर की महाआरती

0
भारत विकास परिषद शाखा नीमच द्वारा हिंदू नव वर्ष पर की महाआरती

सेवा संस्कार में अग्रणी भारत विकास परिषद शाखा नीमच द्वारा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नव संवत्सर गुड़ी पड़वा हिंदू नव वर्ष के पावन पर्व की संध्या पर भारतमाता चौराहे पर 101 दीपक जलाकर भारत माता की महाआरती की गई। महाआरती में मुख्य अतिथि के रुप में समाजसेवी जम्बू कुमार जैन एवं सुरेश अजमेरा अध्यक्ष माहेश्वरी समाज नीमच उपस्थित थे। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष संदीप खबिया, सचिव रवि पोरवाल, पिंटू शर्मा , सुनील सिंहल, महिला संयोजिका सुनीता सीहल , कमल धनोतिया, बाबूलाल बंजारीया, कमल गोयल, राजेश गट्टानी, सुशील गट्टानी उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता मनोज माहेश्वरी द्वारा दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here