मंदसौर।10 साल पुराने नाबालिग़ अपहरण कांड में मल्हारगढ़ पुलिस को कामयाबी मिली है। पुलिस ने किडनैप हुई नाबालिग़ को दस्तियाब करने में सफलता अर्जित की है।
एसपी अनुराग सुजानिया एवं एएसपी महेन्द्र तारणेकर के मार्गदर्शन मे एस.डी.ओ.पी मल्हारगढ़ टी.सी.पंवार व मल्हारगढ़ पुलिस टीम द्वारा 10 वर्ष से अपहृत नाबालिग़ बालिका को दस्तयाब किया गया है। घटना 12 अगस्त 2012 की है। जब फरियादिया द्वारा अपनी नाबालिक बालिका उम्र 05 वर्ष के गुम होने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिस पर से तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना मल्हारगढ़ पर अपराध क्रमांक 150/2012 धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण में अपह्रत की तलाश हर संभव स्थान पर की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके बाद एसपी ने प्रकरण की गंभीरता एवं चार माह से अधिक अवधि से लंबित अपराध की अग्रिम विवेचना के लिए एसडीओपी मल्हारगढ़ टी.सी.पंवार को निर्देशीत किया गया ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा अपह्रत व अज्ञात आरोपी की पतारसी पर 5000 रुपये ईनाम की उद्दघोषणा की गई। मामले की तहक़ीक़ात के दौरान अपह्रत नाबालिग़ के नरवाना ज़िला जिंद हरियाणा में होने की जानकारी मिली जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुये टीम का गठन कर हरियाणा भेजा गया जंहा से अपह्रत व उसके परिजनों को साथ लेकर थाने आये ओर अपहृता को गुरुवार 31 मार्च 2022 को दस्तयाब कर उसके माता पिता के सुपुर्द किया गया।
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी मल्हारगढ़ टी.सी.पंवार,निरी राजेन्द्र कुमार पंवार,उनि पी.एस.रावत,उनि नेहा जैन,सउनि राकेश द्विवेदी,आर 50 राजपाल सिंह,आर 770 शौकिन रेगर ,मआर 898 सुनिता कुमारी, मआर 850 ज्योति शर्मा का सराहनीय योगदान रहा ।