Home Local तीसरी मंज़िल पर पहुंचा नवयुवक, अचानक ज़िंदगी की तमाम,रहिमगंज का मामला,जांच में जुटी पुलिस

तीसरी मंज़िल पर पहुंचा नवयुवक, अचानक ज़िंदगी की तमाम,रहिमगंज का मामला,जांच में जुटी पुलिस

0
तीसरी मंज़िल पर पहुंचा नवयुवक, अचानक ज़िंदगी की तमाम,रहिमगंज का मामला,जांच में जुटी पुलिस

शहर में सोमवार शाम एक नवयुवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली. जिसे परिजनों द्वारा अचेत अवस्था में ज़िला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिस पर कैंट पुलिस ने मर्ग क़ायम कर शव को पीएम के लिए भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले रहिमगंज निवासी मोहम्मद रेहान पिता मोहम्मद अनीस उम्र 17 वर्ष ने अज्ञात कारणों के चलते शाम क़रीब 7 बजे अपने घर की तीसरी मंज़िल पर जाकर फाँसी लगा ली। जैसे ही यह खबर क्षेत्र में फैले मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं मृतक को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपर्द किया गया है। फिलहाल कैंट पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here