Home Religious भारत विकास परिषद शाखा नीमच के सत्र 2022 -23 के निर्वाचन संपन्न,अध्यक्ष संदीप खाबिया, सचिव रवि पोरवाल कोषाध्यक्ष पिंटू शर्मा बने

भारत विकास परिषद शाखा नीमच के सत्र 2022 -23 के निर्वाचन संपन्न,अध्यक्ष संदीप खाबिया, सचिव रवि पोरवाल कोषाध्यक्ष पिंटू शर्मा बने

0
भारत विकास परिषद शाखा नीमच के सत्र 2022 -23 के निर्वाचन संपन्न,अध्यक्ष संदीप खाबिया, सचिव रवि पोरवाल कोषाध्यक्ष पिंटू शर्मा बने

सेवा संस्कार में अग्रणी भारत विकास परिषद शाखा नीमच के नवीन सत्र 2022- 23 की टीम का निर्वाचन प्रांतीय पर्यवेक्षक श्री कैलाश सोनी जावद द्वारा परिषद के सादे समारोह में उत्साह व उमंग के साथ स्थानीय नाकोड़ा होटल रेस्टोरेंट पर शाखा के सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न कराया गया।जिसमें शाखा के सदस्यों ने निर्विरोध अध्यक्ष पद के लिए संदीप खाबिया( कर सलाहकार), सचिव पद के लिए रवि पोरवाल (पोरवाल हार्डवेयर एंड स्टार्स) और कोषाध्यक्ष पद के लिए पिंटू शर्मा (अकाउंटेंट) को चुना गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मंचासीन शाखा अध्यक्ष संतोष खंडेलवाल, सचिव रूपेश जाधव, निर्वाचन अधिकारी कैलाश सोनी, प्रांतीय अध्यक्ष सुनील सिंहल ,कोषाध्यक्ष प्रदीप डबकरा द्वारा मां सरस्वती, भारत माता, और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उसके बाद पंकज दुबे द्वारा वंदे मातरम गीत का वाचन कराया गया। शाखा अध्यक्ष संतोष खंडेलवाल ने अपने उद्बोधन में सभी सदस्यों का वर्ष भर के सहयोग के लिए धन्यवाद किया। सचिव रुपेश जाधव द्वारा वर्षभर की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। उसके बाद निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ हुई जिसमें नई टीम को सभी सदस्यों द्वारा निर्विरोध चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष संदीप खाबिया द्वारा अपने उद्बोधन में परिषद को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया गया ।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शाखा के सदस्यगण व महिला सदस्या मौजूद थी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान जन गण मन से हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन सचिव रूपेश जाधव ने किया व सभी का आभार माना। उपरोक्त जानकारी भारत विकास परिषद शाखा नीमच के मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता मनोज माहेश्वरी द्वारा दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here