Home Local जनवादी लेखक संघ की बैठक सम्पन्न,नवीन कार्यकारणी का किया गया गठन

जनवादी लेखक संघ की बैठक सम्पन्न,नवीन कार्यकारणी का किया गया गठन

0
जनवादी लेखक संघ की बैठक सम्पन्न,नवीन कार्यकारणी का किया गया गठन

नीमच। जनवादी लेखक संघ नीमच इकाई की बैठक का आयोजन रविवार 20 मार्च 2022 को किया गया। बैठक में नवीन कार्यकारणी भी गठित की गई। मध्यप्रदेश जनवादी लेखक संघ के दिशा निर्देश पर उक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्व सहमति से प्रियंका कविश्वर को अध्यक्ष,कैलाश चंद्र  सेन को सचिव,आलम तौकीर को प्रचार मंत्री एवं निरंजन गुप्त राही को कोषाध्यक्ष चुना गया है। वहीं किशोर जेवरिया, हाजी मोहम्मद हुसैन अदीब, विजय बैरागी,विजय प्रजापत, सुनील शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य चुने गए हैं।

प्रांतीय सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

साथ ही यह भी तय किया गया कि आगामी 3 अप्रेल को मध्यप्रदेश जनवादी लेखक संघ के भोपाल में होने वाले प्रांतीय सम्मेलन में नीमच इकाई से प्रियंका कवीश्वर,विजय बैरागी,किशोर जेवरिया और निरंजन गुप्त राही सम्मिलित होकर नीमच इकाई का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रियंका कविश्वर का जन्मदिन भी मनाया गया। कार्यक्रम के अंत में निरंजन गुप्त राही ने उपस्थितजनों का आभार माना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here