पुलिस विभाग द्वारा लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने के शहर में यातायात जागरूकता रथ चलाया जा रहा है। इस रथ में एलईडी के माध्यम लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को यातायात पुलिस द्वारा अल्फा स्कूल में छात्र-छात्राओं को यातायात जागरूकता रथ के माध्यम से नियमों की जानकारी दी गई साथ ही दुर्घटनाओं से कैसे बचा जाए इसके बारे में भी बताया। यातायात थाना प्रभारी मोहन भर्रावत ने बताया कि लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी देने के लिए यातायात जागरूकता रथ चलाया जा रहा है। इस रथ के माध्यम से स्कूली बच्चों को भी यातायात के नियमों की जानकारी दी जा रही है। आज अल्फा स्कूल के बच्चों को यातायात के नियमों के बारे में बताया गया है।