Home Sport आरक्षित भूमि पर खेल मैदान के निर्माण हेतु प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन ।

आरक्षित भूमि पर खेल मैदान के निर्माण हेतु प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन ।

0
आरक्षित भूमि पर खेल मैदान के निर्माण हेतु प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन ।

नीमच जिला हॉकी संघ द्वारा खेल मैदान के निर्माण हेतु नीमच जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री उषा ठाकुर से मुलाकात कर व ज्ञापन सौंपकर मांग की गई की आरक्षित भूमि पर हॉकी टर्फ मैदान के निर्माण हेतू जिला मुख्यालय से लगी ग्राम कनावटी में स्थित सवे नंबर 668 में 2 हेक्टेयर भूमि खेल मैदानों हेतु खेल युवा कल्याण विभाग नीमच को आवंटित की गई जिसका अधिपत्य तत्कालीन खेल युवा कल्याण अधिकारी नीमच को दिनांक 24.2. 2008 को मौके पर नपती कर सौप दिया गया था। ज्ञापन में बताया की आवंटित भूमि पर 400 मीटर एथेलेटिक्स टेक, हॉकी टर्फ मैदान,बास्केटबॉल, हैंड बॉल, कबड्डी, खो- खो मैदान एवं बैडमिंटन, पावर वेट लिफ्टिंग, जोड़ो, शतरंज, जिम्नास्टिक खेलों का मल्टीपर्पज हॉल बनाने का प्रावधान प्रस्तावित था ‌। जिले में राष्ट्रीय खेल हॉकी के 80 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं ‌। इस आवंटित भूमि पर हॉकी टर्फ निर्माण हेतु प्रस्ताव निर्माण एजेंसी पी.आई.यु से एमओ यू कर तकनीक स्वीकृति के लिए आवेदन दिनांक 10.12. 2012 को दे दिया गया था। जिला हॉकी संघ नीमच ने प्रभारी मंत्री से अनुरोध करते हुए जल्द से जल्द निर्माण कार्य स्वीकृती प्रदान कर निर्माण की अनुमति प्रदान करे जिससे खिलाड़ियों को प्रोत्साहन कर इसका लाभ मिल सके। इस अवसर पर सचिव इम्तियाज खान, बाबूराम क्षेत्री ,धर्मेंद्र गुरुंग, शैलेष सैनी व खिलाड़ी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here