नीमच -: जिले में से हो रही गौ तस्करी को रोकने के लिए आज सभी गौरक्षा संगठनों एवं सामाजिक संस्थाओं ने प्रभारी मंत्री उषा जी ठाकुर को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में बताया कि नीमच जिले में से अवैध रूप गौवशों को गाड़ियों ठुस ठुस के भरकर ले जा रहे हैं गौ तस्कर राजस्थान से भरकर मध्य प्रदेश राजस्थान की सीमा और नीमच जिला मुख्यालय के रास्ते महाराष्ट्र कत्लखाने में ले जाते हैं जिससे यह लोग हमारी धार्मिक आस्थाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं गौमाता व नंदी बैल को हमारे हिंदू समाज में पूजनीय माना जाता है और यह गौ तस्कर चार पहिया वाहन या फिर ट्रक द्वारा बैलो व गायों को बेहोश कर वह गायों के थन के नीचे दूध वाला इंजेक्शन लगा कर उन्हें दूधवाली बता कर ट्रक व चार पहिया वाहन के ऊपर सब्जी और फल फ्रूट के खाली कैरेट रख लेते हैं जिससे किसी को संदेह ना हो सके कि निश्चित होकर अपने स्थान पर पहुंच जाए तस्करी वाहन के पीछे इनके दिशा निर्देश होने के लिए इनके सहयोगी आगे पीछे चलते रहते हैं जिससे आने वाले खतरे को देखकर इन्हें यह पहले ही अवगत करा देते हैं अभी कुछ समय पूर्व हमारे जिले में इस तरह की कई गाड़ियां पकड़ी है इस में अवैध रूप से गोवंश भरे हुए थे मगर थाने में तो कार्रवाई होती है मगर इन्हें कोर्ट के द्वारा छोड़ दिया जाता है जिससे इनके हौसले बुलंद हो रहे हैं यहां तक की गौ तस्कर नीमच जिले के खुले घूम रहे नंदी बैलों को पकड़ कर ले जा रहे हैं जिसमें नीमच और मंदसौर जिले के गौ तस्कर सम्मिलित हैं और इन पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं हो रही है यह गोवंश हमारी धार्मिक आस्था का प्रतीक है और हम इन पर अत्याचार नहीं होने देंगे अगर इन गौ तस्करों के खिलाफ रासुका और इनके वाहानों को राजसात नहीं किया जाना की स्थिति में गौ सेवा समिति व गौ पुत्र सेना नीमच शहर के सभी गौ भक्तों एवं सामाजिक संगठन प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे जिसकी समस्त जवाबदारी प्रशासन की रहेगी ज्ञापन में मांग की है कि गौ तस्करों पर रासुका की तरह कार्रवाई करें वह जो वाहन गौ तस्करी करते हैं हुए पकड़े जाएं उनको राजसात किया जाए