नीमच। प्रधानमंत्री आवास योजना संघर्ष समिति की बैठक रविवार 20 फरवरी शाम 4 बजे गांधी वाटिका में आयोजित होगी।बैठक में मंदसौर ज़िला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग महामंत्री मज़हर खान शामिल होंगे। इस दौरान वह प्रधानमंत्री आवास योजना हितग्राहियों से रूबरू होंगे और उनकी की समस्या को सुनकर पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन दिलीप सिंह राजपाल को समस्या हेतु अवगत कराएंगे। उक्त जानकारी अमर सिंह गुर्जर ने दी है।