Home Crime नयागांव पुलिस की बड़ी कार्यवाही, दो तस्करों को पकड़ा,लावारीस कार से मिला था 39 किलो डोडाचुरा,पढ़े बड़ी ख़बर-

नयागांव पुलिस की बड़ी कार्यवाही, दो तस्करों को पकड़ा,लावारीस कार से मिला था 39 किलो डोडाचुरा,पढ़े बड़ी ख़बर-

0
नयागांव पुलिस की बड़ी कार्यवाही, दो तस्करों को पकड़ा,लावारीस कार से मिला था 39 किलो डोडाचुरा,पढ़े बड़ी ख़बर-

नयागांव चौकी पुलिस ने चौकी प्रभारी सुमित मिश्रा के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए 1 फरवरी 22 को सरवानीया मसानी हनुमतीया कच्चे रास्ते से आई टुवन्टी कार के अन्दर से 39 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा बरामद किया था। मामले में आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपीयों के विरुद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया था। इस मामले में नयागांव पुलिस ने विवेचना के दौरान दिनाकं 17 फरवरी 22 को आरोपी विकास पिता राहीराम उम्र 22 वर्ष ् निवासी तिलवासनी थाना बिलाड़ा जिला जोधपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया। वही आरोपी ने उक्त डोडा चूरा जौहरसिहं पिता गस्था बंजारा निवासी बोरखेडा तहसिल जावद से खरीदना बताया। आरोपी जोहरसिंह को भी गिरफ्तार कर न्यायालय मैं पेश किया गया है।
उक्त कार्यवाही में सहरानीय योगदान चौकी प्रभारी नयागांव सुमित मिश्रा,प्रआर 75 प्रशान्त जयन्त, प्रआर प्रदीप शिन्दे सायबरसेल व आर 556 देविलाल डिगा ,आर 503 विरेन्द्रसिंह सिसोदिया ,आर 227 तेजसिंह राठोर, आर 135 बलराम पाटीदार व आर 136 लखनप्रतापसिंह राठोर सायबर सेल का सहरानीय योगदान रहा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here